CNG टेंपो में अज्ञात वाहन ने मारी ज़ोरदार टक्कर, महिला और बच्चे की मौके पर मौत

बड़ी खबर सारण से है जहां एक अज्ञात वाहन और सीएनजी टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई. घटना में एक महिला और बच्चे की मौत हो गई जबकि टेम्पो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया

CNG टेंपो में अज्ञात वाहन ने मारी ज़ोरदार टक्कर, महिला और बच्चे की मौके पर मौत

सारण: बड़ी खबर सारण से है जहां एक अज्ञात वाहन और सीएनजी टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई. घटना में एक महिला और बच्चे की मौत हो गई जबकि टेम्पो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे तथा महिला की पहचान नहीं हो सकी है. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी समेत मौके से भाग निकला.

घटना सारण मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गरखा थाना क्षेत्र के भैंसमारी स्थित श्रीनिवास अस्पताल के समीप की है. स्थानीय लोगों के अनुसार, सीएनजी टेंपो छपरा से गड़खा की ओर जा रहा था. इसी दौरान भैसमारी के समीप तेज टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. उसमें सवार महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक वाहन लेकर फरार हो गया.