सारण में ट्रक ने टेंपो में मारी ज़ोरदार टक्कर, चार की चली गई जान, दो अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर सारण से सामने आ रही है जहां बीती रात एक भयंकर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

सारण में ट्रक ने टेंपो में मारी ज़ोरदार टक्कर, चार की चली गई जान, दो अस्पताल में भर्ती

सारण: बड़ी खबर सारण से सामने आ रही है जहां बीती रात एक भयंकर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया. डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने घायल लोगों ने आननफानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है. घटना सारण के गड़खा थाना क्षेत्र न भैंसमारा गाँव के समीप की है. बताया जा रहा है कि अभी मृतकों की पहचान नहीं हुई है वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें से दो घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. इसी दौरान वहां से गुजर रही डायल 112 की पुलिस गाड़ी में मौजूद अंकित कुमार सिंह ने तत्परता दिखायी. उन्होंने घायलों और बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. उनकी तत्परता की चर्चा भी हो रही है. वहीं पुलिस अब मृतकों की पहचान करने में जुट गई है.