भोजपुर में रफ्तार का कहर! ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पार मौत

भोजपुर में रफ्तार का कहर! ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पार मौत

आरा(ARA):बिहार के भोजपुर जिले के आरा में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.बताया जा रहा है कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के बाल बांध गांव के सूर्य मंदिर के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया, जिसकी चपेट में बाइक सवार आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई.इस भीषण सड़क हादसे का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी ज्यादा आक्रोश फैल गया, जिसके बाद उन्होंने सड़क जाम कर खूब हंगामा किया और ट्रेलर में तोड़फोड़ भी की, जिससे ट्रेलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.वहीं, जब मौके पर चरपोखरी थाना पुलिस पहुंची तो पुलिस को भी लोगों के विरोध का काफी सामना करना पड़ा.आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर भी पथराव किया, जिसमें पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया.

पढ़ें क्या है लोगों का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नो-एंट्री होने के बावजूद सड़क से बड़े-बड़े वाहनों का परिचालन लगातार हो रहा है, जिसकी वजह से आए दिन लोगों की जान जा रही है और दुर्घटनाएं हो रही हैजिसको लेकर लोगों में काफी नाराजगी है.स्थानीय लोगों का मानना है कि बाइक सवार दोनों लोग अपने रास्ते से जा रहे थे, लेकिन सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.फिलहाल पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है.