संपत्ति की लालच में रिश्तों का खून, मां और भाई की कर दी हत्या, पुलिस ने पत्नी समेत लिया हिरासत में

भोजपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां मंगलवार की देर रात घर में घुस कर मां बेटे की हत्या कर दी गई. डबल मर्डर की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

संपत्ति की लालच में रिश्तों का खून, मां और भाई की कर दी हत्या, पुलिस ने पत्नी समेत लिया हिरासत में

भोजपुर: भोजपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां मंगलवार की देर रात घर में घुस कर मां बेटे की हत्या कर दी गई. डबल मर्डर की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि संपत्ति विवाद में मृतिका के बेटे और बहू ने ही डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है वहीं मौके से खून लगी दो हथौड़ी बरामद की गई है. घटना भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र तेंदुनी गांव की है जबकि मृतिका की पहचान रामावती कुंवर और उनके बेटे सुनील कुमार के रूप में की गई.

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर महिला की लाश की गर्दन कटी हुई जबकि उसके बेटे की बॉडी पर चाकुओं से वार के 10 से अधिक गहरे निशान मिले हैं. दोनों का शव एक ही कमरे में मिला है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला के बड़े बेटे दिनेश कुमार उर्फ दीपक ने ही गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का अपने बड़े बेटे दिनेश कुमार से संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता था. इस विवाद की वजह से महिला ने दोनों बेटे के बीच संपत्ति का बंटवारा कर दिया था. बड़े बेटे ने गांव के लोगों को अपराधी के द्वारा हत्या किए जाने की बात लोगों को कही.

घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं और छानबीन में जुट गई. पुलिस ने आसपास के लोगों से मिली जानकारी के बाद शक के आधार पर मृतिका के बड़े बेटे और बहू को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है. दीपक के हाथ में भी कटे हुए का निशान है. घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन में जुट गई है.