अचानक भरत तिवारी के घर पहुंचे पवन सिंह, भतीजी ने बांधी राखी तो भावुक हुए भोजपुरी स्टार
आरा में भरत तिवारी के घर अचानक पहुंचे भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने परिवार से मुलाकात की और न्याय की लड़ाई में हरसंभव मदद का भरोसा दिया. इस दौरान भरत तिवारी की भतीजी ने उन्हें राखी बांधी, जिससे पवन सिंह भावुक नजर आए.
आरा (ARRAH): भोजपुरी कलाकार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह सोमवार को अचानक भरत तिवारी के घर पहुंचे. उनके पहुंचते ही परिवार के लोगों में भावुकता का माहौल बन गया. पवन सिंह ने भरत तिवारी की मां से मुलाकात की और परिवार का हाल जाना. इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में वह परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे.मुलाकात के दौरान भरत तिवारी की भतीजी ने पवन सिंह की कलाई पर राखी बांधी. राखी बंधवाते समय पवन सिंह भावुक नजर आए. भाई-बहन के इस रिश्ते के भावुक पल के बीच उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे.
हर संभव मदद का भरोसा
पवन सिंह ने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई में वह उनके साथ हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर वह इस मामले को लेकर अपनी आवाज मजबूती से उठाएंगे और अंतिम दम तक परिवार का साथ देने का प्रयास करेंगे.उन्होंने कहा कि भरत तिवारी से जुड़ा मामला उनके लिए भी गंभीर है और परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. पवन सिंह ने यह भी बताया कि भरत तिवारी से जुड़े विषय पर जल्द ही एक गाना रिलीज किया जाएगा. इस गाने के जरिए भी वह मामले को लोगों तक पहुंचाने और न्याय की मांग को मजबूती देने की कोशिश करेंगे.
अचानक उनके घर पहुंचें पर भावुक हुए लोग
पवन सिंह के अचानक भरत तिवारी के घर पहुंचने से परिवार के लोगों को भावनात्मक सहारा मिला. राखी के मौके पर हुई इस मुलाकात में एक तरफ जहां भाई-बहन के रिश्ते की भावनाएं देखने को मिलीं, वहीं दूसरी तरफ भरत तिवारी के परिवार के लिए न्याय की लड़ाई में साथ देने का संदेश भी सामने आया.पवन सिंह के परिवार से मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई. लोगों के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा रही कि पवन सिंह ने परिवार से मुलाकात कर मामले को लेकर अपनी संवेदनशीलता जाहिर की है.