भोजपुर में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से 4 लोगों की मौत, 3 बच्चे को बचाने नदी में गए युवक की भी गई जान

भोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां तीन किशोर समेत 4 लोगों की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई।

भोजपुर में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से 4 लोगों की मौत, 3 बच्चे को बचाने नदी में गए युवक की भी गई जान

भोजपुर: बिहार के भोजपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां नदी में स्नान के दौरान चार लोगों की डूब कर मौत हो गई। त्यौहार के समय में एक साथ चार लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम का माहौल हो गया। घटना भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव के समीप सोन नदी की है। बताया जा रहा है कि मृतकों में तीन की उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच है जबकि चौथे की उम्र 25 वर्ष के आसपास। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उनकी तलाश की और सभी शव बरामद कर लिया है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग सोन नदी में स्नान करने गए तीन बच्चे डूबने लगे जिसे बचाने के लिए युवक नदी में कूद गया। इस दौरान चारों नदी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी का शव पानी से निकाल लिया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद संदेश प्रखंड के बीडीओ बिनेश कुमार और थानाध्यक्ष संजीव कुमार सोन नदी घाट पर पहुंचे। अधिकारियों की निगरानी में राहत और बचाव कार्य चलाया गया। चारों शव बरामद होने के बाद हादसे से जुड़ी आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया की जाएगी।