भोजपुर में शादी समारोह के बीच डबल मर्डर, 6 की संख्या में अपराधियों में तीन को मारी गोली
भोजपुर में मंगलवार की रात एक शादी समारोह में घुस कर बदमाशों ने दो युवकों की गोली मार कर हत्या कर दी जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है.
भोजपुर में मंगलवार की रात एक शादी समारोह में घुस कर बदमाशों ने दो युवकों की गोली मार कर हत्या कर दी जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है.
भोजपुर: भोजपुर में मंगलवार की रात एक शादी समारोह में घुस कर बदमाशों ने दो युवकों की गोली मार कर हत्या कर दी जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है. घटना के बाद मौके पर दहशत की स्थिति हो गई वहीं पुलिस मौके मामले की छानबीन में जुट गई. घटना भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकिया गांव की है.
बाइक से पहुंचे थे हथियारबंद बदमाश
बताया जा रहा है कि शादी की रस्में चल रही थी. इसी दौरान दो बाइक से पांच से छः की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने शादी में शाम होने आए युवकों को निशाना बना कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली 3 लोगों को लग गई. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया. आनन फानन में लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान शुभकरनगंज गांव निवासी राहुल कुमार और दीपक कुमार के रूप में की गई जबकि जख्मी की पहचान दौलतपुर गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में की गई.

मौसी की शादी में आया था मृतक राहुल
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि चकिया गांव में नरेश यादव की बेटी की शादी थी. मौसी की शादी में शामिल होने के लिए मृतक राहुल अपने दोस्त के साथ पहुंचा था. बारात आने के बाद शादी की रस्में चल रही थी. इसी दौरान दो बाइक पर सवार हो कर 6 बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला, और देखते ही देखते तीन युवकों को गोली लग गई. लोगों ने तीनों को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही दो की मौत हो गई.
कुछ संदिग्ध के नाम आए सामने
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ 1 सुशील कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच कर मामले छानबीन में जुट गए. घटना के संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि शादी समारोह के दौरान तीन युवकों को गोली मारी गईं जिसमें दो की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है. कुछ संदिग्ध के नाम सामने आए हैं, फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है.