थाना गेट के सामने लड़की ने बनाई गन वाले गाने पर रील, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. वायरल होने की चाह में कई लोग ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाती हैं.
सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. वायरल होने की चाह में कई लोग ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाती हैं.
सीतामढ़ी (SITAMARHI): सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. वायरल होने की चाह में कई लोग ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाती हैं. बिहार के सीतामढ़ी से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक लड़की ने मेहसौल थाना के मुख्य गेट के सामने गन वाले गाने पर रील बनाई. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
वीडियो में लड़की एक ऐसे गाने पर रील बनाती नजर आ रही है, जिसके बोल में बंदूक और सड़क पर गोली चलाने का जिक्र है. गाने की पंक्तियां हैं, 'अपनी रानी को खूंखार बना, छोड़ भरोसा लड़कों पे, मुझे भी ला के गन दे दे, चलूंगी गोली सड़कों पे.' बताया जा रहा है कि यह वीडियो मेहसौल थाना के ठीक मुख्य गेट के सामने बनाया गया है.
इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के मुताबिक, इस वीडियो को 'Dream Insta Queen 00' नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया था. इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. थाना परिसर के मुख्य गेट के सामने इस तरह की रील बनाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
इस मामले के सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि थाने के मुख्य गेट के सामने इस तरह की रील कैसे बनाई गई. क्या वीडियो बनाने के दौरान किसी पुलिसकर्मी की नजर इस पर नहीं पड़ी? हालांकि, वीडियो के आधार पर लड़की की पहचान, रील बनाए जाने की परिस्थितियों और पुलिस की ओर से किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अब देखना होगा कि सीतामढ़ी पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच करती है या नहीं. फिलहाल, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर चर्चा जारी है.