भागलपुर(BHAGALPUR):बिहार के भागलपुर जिले से एक हेयरन करने वाला वीडियो सामने आया है जहां 20 सड़क प्रति महिला और उसके ससुराल वालों ने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया.भागलपुर के कचहरी चौक पर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ जाती हुई मिली. ससुराल वालों ने दोनों को पकड़ लिया जिसके बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा और मारपीट हुई.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पढ़िए क्या है ससुराल पक्ष वालों का आरोप
ससुराल पक्ष का आरोप है कि महिला पति का घर छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही है.उन्होंने महिला और उसके प्रेमी पर ढाई साल के बच्चे की मौत को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए. वहीं, विवाहिता ने ससुराल पक्ष के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही उसके साथ ससुराल में मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी. उसने आरोप लगाया कि जब उसने अपने पति से सहयोग की उम्मीद की, तब भी उसे कोई साथ नहीं मिला. ऐसे में उसने अपनी इच्छा से प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया. महिला की गोद में एक नवजात बच्चा भी था, जिसे लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ.
कुछ महीने से पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही है महिला
बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी रिश्ते में उसके जीजा का दोस्त है. इसी वजह से यह मामला और अधिक चर्चा का विषय बन गया है.घटना के दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन काफी देर तक किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया गया. बाद में स्थिति को शांत कराया गया.पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

