बड़े खतरनाक लोग है यार ! पिता को सांप ने काटा, तो बेटे ने सांप के साथ किया कुछ ऐसा कि ....

भागलपुर(BHAGALPUR):बरसात का मौसम आते ही सांप के काटने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, इलाज के अभाव में रोजाना कई लोगों की मौत हो जाती है.वहीं, कभी-कभी सांप के काटने को लेकर अजीबोगरीब खबरें भी सामने आती है. ऐसा ही एक मामला बिहार के भागलपुर जिले से सामने आया, जहां एक बुजुर्ग को सांप ने काट लिया. इसके बाद उनके बेटे ने ऐसा काम किया, जिसके बारे में लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था.जहां बुजुर्ग का बेटा सांप को एक बोतल में बंद कर अपने पिता के साथ अस्पताल पहुंच गया.यह नजारा देखकर अस्पताल में हर कोई हैरान रह गया.

पढ़िये पूरा मामला 

पूरा मामला भागलपुर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का है.जहां उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक युवक अपने पिता का इलाज कराने के साथ-साथ उन्हें काटने वाले सांप को भी बोतल में बंद कर अस्पताल पहुंच गया यह नजारा देख अस्पताल में मौजूद मरीज और परिजन भी हैरान रह गए. घटना कदवा थाना क्षेत्र के प्रताप नगर गांव की है घायल की पहचान रुदल राय के रूप में हुई है. उनके पुत्र विवेक कुमार ने बताया कि दोनों खेत पर काम कर रहे थे.इसी दौरान उनके पिता रखी हुई ईंटों को हटा रहे थे. तभी अचानक ईंटों के बीच छिपे सांप ने उन्हें काट लिया.

पढ़ें साँप को पकड़ने वालों  ने क्या कहा

बुजुर्ग के बेटा विवेक ने बताया, हमें यह नहीं पता कि सांप कौन-सी प्रजाति का है. जैसे ही पापा को सांप ने काटा, हम तुरंत उन्हें लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. हमने उसी सांप को पकड़कर बोतल में बंद कर लिया, ताकि डॉक्टरों को दिखाया जा सके.फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. अस्पताल में युवक के हाथ में बोतल के अंदर जिंदा सांप देखकर लोगों की भीड़ लग गई. कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे. चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.