बिहार : हत्यारे की तलाश में पहुंची पुलिस, मकान के अंदर का नजारा देख उड़ गए होश !

भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां हत्यारोपी की तलाश में पहुंची पुलिस ने देह व्यापार के गोरखधंधा का खुलासा हुआ है.

बिहार : हत्यारे की तलाश में पहुंची पुलिस, मकान के अंदर का नजारा देख उड़ गए होश !

भागलपुर: भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां हत्यारोपी की तलाश में पहुंची पुलिस ने देह व्यापार के गोरखधंधा का खुलासा हुआ है. इस दौरान पुलिस ने करीब एक दर्जन महिला पुरुषों को हिरासत में लिया है. इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मामला भागलपुर के पुलिस जिला के नगर थानाध्यक्ष के लक्ष्मीपुर चौक के समीप का है. बताया जा रहा है कि पुलिस हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी में पहुंची थी जहां कथित देह व्यापार का खुलासा हुआ. पुलिस ने एक तरफ करीब दर्जन भर महिला पुरुषों को हिरासत में लिया, वहीं मौके से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की.

जानकारी के अनुसार नवगछिया थाना की पुलिस एक हत्यारोपी की तलाश में लक्ष्मीपुर चौक के समीप लखन लाल के मकान में एक हत्यारोपी की तलाश में पहुंची थी. इस दौरान मकान में कथित देह व्यापार का खुलासा हुआ. पुलिस ने इस दौरान पूरे मकान की तलाशी ली और इस दौरान कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद की गई. 

मामले को लेकर नवगछिया एसडीपीओ सायम रजा ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. हत्या के आरोपी की तलाश में शुरू हुई छापेमारी के दौरान मकान में अनैतिक व्यापार से जुड़ी जानकारी मिलने पर पुलिस ने तलाशी ली. फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही बरामद सामान और मकान में संचालित गतिविधियों की भी जांच की जा रही है. निजी मकान में अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी और छापेमारी को देखकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.