झपट्टामार को चलती ट्रेन से फोन छीनना पड़ा भारी, यात्रियों ने हाथ पकड़कर दूर तक घसीटा! वीडियो वायरल
भागलपुर के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन की खिड़की से मोबाइल झपटने की कोशिश कर रहे चोर को यात्रियों ने हाथ पकड़कर दूर तक घसीटा है. उसके बाद प्लेटफॉर्म के छोर पर हाथ छूटने से वह नीचे गिरकर घायल हो गया और सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया.
भागलपुर (BHAGALPUR): रेल्वे स्टेशन पर चोरी-चकारी की वारदात बेहद आम है. यहां तक की लोग प्लैटफॉर्म पर भी झपट्टामारों से सावधान रहने की सलाह देते हैं. ऐसे में बिहार के भागलपुर से चोरी का ऐसा नाजारा देखने को मिला है जहां फोन छीनने आया झपट्टामार ऐसी स्थिति में फंसा की उसके लिए आगे कुआं और पीछे खाई वाली स्थिति बन आई थी.
दरअसल मामला भागलपुर के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का है जहां पर चलती ट्रेन की खिड़की से मोबाइल झपटने की कोशिश कर रहे चोर को यात्रियों ने हाथ पकड़कर दूर तक घसीटा है. उसके बाद प्लेटफॉर्म के छोर पर हाथ छूटने से वह नीचे गिरकर घायल हो गया और सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया. असल में यह झपट्टामार फोन छीनने के फिराक में अल यात्री की जेब में हाथ डाल रहा था तभी यात्रियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और यात्रियों ने झपट्टामार का हाथ पकड़े रहा और जैसे जैसे ट्रेन आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे झपट्टामार घसीटा चला गया. इस दौरान वह लगातार हाथ छुड़ाने की कोशिश करता रहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ऐसे में जैसे ही प्लैटफॉर्म खत्म होने को आया, तभी यात्रियों ने झपट्टामार का हाथ छोड़ दिए और वह बुरी तरह घायल हो गया. हालांकि इसके बाद तुरंत ही सुरक्षकर्मी उसे उठाकर उपचार के लिए गए. ऐसे में यात्रियों की सूझ-बुझ से चोरी की घटना तो टल गई पर झपटमार को अच्छी-खासी चोट आई है.