OMG! बगल वाली के प्यार में पागल युवक ने उठाया खौफनाक कदम, भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

OMG! बगल वाली के प्यार में पागल युवक ने उठाया खौफनाक कदम, भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

भागलपुर (BHAGALPUR): बिहार के भागलपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने तीन मंजिला इमारत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था. वहीं, मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा भी सामने आया है. जानकारी के अनुसार, मृतक का पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

पढ़ें कहां का है पूरा मामला

 यह पूरा मामला भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खीकल इलाके का है.जहां शराब के नशे में 27 वर्षीय युवक सूरज कुमार ने तीन मंजिला इमारत से कूदकर अपनी जान दे दी.वहीं, मामले में उसके भाई ने जो खुलासा किया है, वह काफी हैरान करने वाला है.मृतक के भाई विकी ने बताया कि उसके भाई का पड़ोस में रहने वाली नेहा देवी के साथ पिछले 4-5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.वह अपनी कमाई का कुछ हिस्सा भी महिला को देता था.हालांकि, उसने कई बार अपने भाई को महिला के पास जाने से रोका था, लेकिन महिला बार-बार फोन कर उसे बुलाती थी.

पढ़े मामले में युवक की प्रेमिका ने क्या कहा 

वहीं, मामले में नेहा देवी ने बताया कि बुधवार रात सूरज उसके घर आया था और चाबी मांग रहा था. जब उसने चाबी देने से इनकार कर दिया तो वह विवाद करने लगा. वही गुरुवार सुबह भी सूरज शराब पीकर आया था और बाद में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

एफआईआर का इंतजार कर रही है पुलिस

हालांकि, थानेदार विकास कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर अब तक थाने में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.