भागलपुर (BHAGALPUR):पुलिस विभाग की ओर से खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों को वर्दी में रील या वीडियो बनाने से मना किया गया है. वह किसी भी सोशल मीडिया साइट्स पर वर्दी में वीडियो बनाकर नहीं डाल सकते है, ना ही वे किसी भी सरकारी संपत्ति,थाना परिसर में वीडियो नहीं बना सकते है, लेकिन लाख निर्देश देने के बाद भी बिहार के पुलिसकर्मी मानने को तैयार नहीं है और लगातार एक ही गलती को दोहरा रहे है, जो उन पर भारी पड़ रही है.
भागलपुर से सामने आया महिला पुलिसकर्मी का वायरल वीडियो
दरअसल, बिहार के भागलपुर जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर रील बनाते हुए दिखाई दे रही है. हालांकि कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन वह अपनी पुलिस की वर्दी में हैं, इस बात का उन्हें ख्याल रखना चाहिए था. इस वीडियो को लेकर अब बहस हो रही है कि क्या पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी से ज्यादा रील बनाने का शौक हो गया है.
ड्यूटी के दौरान रील बनाने में मशगूल थी महिला पुलिसकर्मी
बताया जा रहा है कि भागलपुर में विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के कारण कोसी और सीमांचल इलाके के लोगों को पहले से ही भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे हालात में बरारी थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह नाव पर रील बनाती नजर आ रही है.इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर पुलिस विभाग की अनुशासन व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे है.
कई लोगों पर हो चुकी है कार्रवाई लेकिन नहीं सुधर रहे है पुलिसकर्मी
आपको बता दें कि इससे पहले भी कई जिलों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों पर वर्दी में या थाने के अंदर रील बनाने के आरोप लग चुके है. कुछ मामलों में तो निलंबन तक की कार्रवाई भी की गई थी. ऐसे में यह मामला भी पुलिस विभाग की कार्यशैली और अनुशासन को लेकर नई बहस खड़ी कर रहा है.हालांकि, हमारा चैनल क्या वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं. 5 जून को रांची में भाजपा विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी 21 विधायक शामिल होंगे. बैठक में...
औद्योगिक नगरी जमशेदपुर का नाम देश के प्रमुख औद्योगिक शहरों में लिया जाता है. शहर की पहचान मुख्य रूप से इस्पात उद्योग और विशेषकर Tata Steel से जुड़ी रही है. लेकिन जमशेदपुर...
बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाले में जांच तेज हो गई है। निलंबित IAS अफसरों अभिलाषा शर्मा और योगेश कुमार सागर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जबकि ईडी और एसवीयू मिलकर मामले की ग...
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए देश के तीन उभरते IIT चर्चा में हैं। IIT इंदौर, IIT पटना और IIT गांधीनगर ने रिसर्च, इनोवेशन और आध...
नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों को लेकर झामुमो ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शिक्षा व्यवस्था को...
दुमका में टेलीकॉम कंपनी के एक मैनेजर को पश्चिम बंगाल की दुर्गापुर पुलिस ने नाबालिग बेटी के साथ कथित यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया.पत्नी की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के त...