बिहार में 98 लाख के फर्जी वेतन भुगतान का खुलासा, दो शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

शिक्षा विभाग से जुड़ा फर्जी वेतन भुगतान का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक फर्जी शिक्षिका के नाम पर करीब 98 लाख 12 हजार 773 रुपये का अवैध भुगतान किए जाने के मामले में विभाग ने सख्त कदम उठाया है. इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शशि चंदन चौधरी को निलंबित कर दिया गया है.

बिहार में 98 लाख के फर्जी वेतन भुगतान का खुलासा, दो शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

भागलपुर(BHAGALPUR): शिक्षा विभाग से जुड़ा फर्जी वेतन भुगतान का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक फर्जी शिक्षिका के नाम पर करीब 98 लाख 12 हजार 773 रुपये का अवैध भुगतान किए जाने के मामले में विभाग ने सख्त कदम उठाया है. इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शशि चंदन चौधरी को निलंबित कर दिया गया है. विभाग की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा महकमे में हलचल तेज हो गई है.

फर्जी शिक्षिका के नाम पर हुआ भुगतान

मामला भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड का है. यहां तनुश्री नाम की एक कथित फर्जी विशिष्ट शिक्षिका के नाम पर HRMS पोर्टल के जरिए वेतन का भुगतान किए जाने की बात सामने आई. जांच में इस मामले में कुल 98 लाख 12 हजार 773 रुपये के अवैध भुगतान का मामला सामने आया. सरकारी धनराशि से जुड़े इस मामले ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं.

जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

इस पूरे मामले की जांच भागलपुर के जिलाधिकारी की ओर से कराई गई थी. जांच के बाद 9 अक्टूबर को रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपी गई. रिपोर्ट में जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए. इसके बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शशि चंदन चौधरी को निलंबित करने का फैसला लिया.

आगे भी जारी रह सकती है कार्रवाई

फर्जी शिक्षिका के नाम पर सरकारी राशि के भुगतान का यह मामला अब शिक्षा विभाग की जांच के दायरे में है. अधिकारियों के निलंबन के बाद मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई भी जारी है. अब इस मामले में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अवैध भुगतान कैसे हुआ, इसमें किन लोगों की भूमिका रही और सरकारी राशि की वसूली के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं.