मध्याह्न भोजन के डीपीएम को निगरानी ने किया गिरफ्तार, केबिन से मिले 1.10 लाख रुपए

बिहार में इन दिनों शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने के बाद एक बार फिर भागलपुर में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है.

मध्याह्न भोजन के डीपीएम को निगरानी ने किया गिरफ्तार, केबिन से मिले 1.10 लाख रुपए

भागलपुर: बिहार में इन दिनों शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने के बाद एक बार फिर भागलपुर में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने भागलपुर कचहरी परिसर स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के एमडीएम शाखा में छापेमारी की. इस सौदान निगरानी की टीम ने मध्याह्न भोजन योजना के डीपीएम के केबिन से एक लाख 10 हजार रुपये बरामद किया. डीपीएम के केबिन से रुपए बरामद होने के बाद निगरानी की टीम उन्हें अपने साथ लेकर सर्किट हाउस चली गई जहां लंबे समय तक पूछताछ की. निगरानी की टीम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी पूछताछ के लिए सर्किट हाउस बुलाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उनका मेडिकल चेकअप करवाने के लिए ले।गई.

हालांकि डीपीएम रजनीश झा ने इसे एक साजिश बताया है. एक जानकारी के अनुसार प्रखंड बीआरपी रजनीश कुमार ने निगरानी में शिकायत की थी जिसके आधार पर निगरानी की टीम ने छापेमारी की और एक लाख दस हजार रुपए केबिन से बरामद किया. रजनीश झा को शुक्रवार को ही एमडीएम शाखा का प्रभार सौंपा गया था. इसके ठीक अगले दिन निगरानी की टीम ने छापेमारी कर दी. डीईओ मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी जा रही है और उनके स्तर से आगे की कार्रवाई की जायेगी.

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले वित्तीय अनियमितता के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर बीआरपी रजनीश कुमार के मानदेय से हर महीने कटौती का आदेश जारी हुआ था. उन्हें अगले आदेश तक जिला कार्यालय में प्रतिनियुक्त भी किया गया था. शिक्षा विभाग में 98.12 लाख रुपये के गबन का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ है. इस प्रकरण में तत्कालीन डीपीओ स्थापना और संविदा आधारित ऑपरेटर अविनाश कुमार जेल जा चुके हैं, जबकि वरीय लिपिक शिशिर झा अब तक फरार हैं.

निगरानी के डीएसपी रामविलास सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी. डीपीएम को पहले भागलपुर सर्किट हाउस लाया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया. फिर निगरानी की टीम डीपीएम को लेकर पटना के लिए रवाना हो गयी. निगरानी की हिरासत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीपीएम मनोज कुमार ने खुद को साजिश के तहत फंसाये जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि साधनसेवी रजनीश ने उन्हें साजिश के तहत फंसाया है. डीपीएम ने कहा कि रजनीश की नौकरी जाने वाली है, इसी वजह से उन्हें फंसाने के लिए यह पूरा मामला रचा गया है. फोन-पे के माध्यम से खाते में रुपये आने के सवाल पर डीपीएम ने कहा कि उनकी इच्छा के बिना उनके खाते में पैसे डाले गये थे.

Image