बिहार में फिर कोरोना की दस्तक, भागलपुर में मिला पहला कोविड मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 

बिहार में फिर कोरोना की दस्तक, भागलपुर में मिला पहला कोविड मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

भागलपुर (BHAGALPUR):बिहार के भागलपुर जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है.जहां जिले में कोविड-19 का पहला मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है.65 वर्षीय एक बुजुर्ग में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है.उन्हें फिलहाल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कोविड वार्ड के आईसीयू में भर्ती कर कोविड प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया जा रहा है.

सात दिनों से थी खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत 

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग का इलाज पहले एक निजी क्लिनिक में चल रहा था.पिछले सात दिनों से उन्हें खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी. इसके बाद निजी लैब में उनकी RT-PCR जांच कराई गई, जिसमें रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई. रिपोर्ट आने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए JLNMCH रेफर किया गया.

मरीज की कोविड रिपोर्ट निजी लैब में पॉजिटिव

मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि मरीज की कोविड रिपोर्ट निजी लैब में पॉजिटिव आई है.सरकारी स्तर पर भी RT-PCR जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन एहतियात बरतना जरूरी है और अस्पताल में सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है.

 स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मरीज के परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग पिछले एक सप्ताह से खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे. पहले उनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी में सर्दी, खांसी, बुखार या अन्य कोविड जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच कराएं और सावधानी बरतें.