भागलपुर से बड़ी खबर : विक्रमशिला सेतु पर फिर लगा ब्रेक, बेली ब्रिज हटाने का काम शुरू

भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर विक्रमशिला सेतु से है लंबे समय से लोगों की आवाजाही का सहारा बने बेली ब्रिज पर अब परिचालन पूरी तरह बंद हो गया है.

भागलपुर से बड़ी खबर : विक्रमशिला सेतु पर फिर लगा ब्रेक, बेली ब्रिज हटाने का काम शुरू

भागलपुर (BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर विक्रमशिला सेतु से है लंबे समय से लोगों की आवाजाही का सहारा बने बेली ब्रिज पर अब परिचालन पूरी तरह बंद हो गया है. सेतु के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है और आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.

करीब तीन महीने का समय लगने की संभावना

विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से के बाद BRO की टीम ने करीब एक महीने की मेहनत के बाद बेली ब्रिज तैयार किया था, लेकिन अब इसी बेली ब्रिज को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. मौके पर BRO की टीम लगातार काम कर रही है बेली ब्रिज की जगह अब सेतु पर स्टील ट्रस ब्रिज लगाए जाएंगे. योजना के तहत विक्रमशिला सेतु के चार अलग-अलग हिस्सों में स्टील ट्रस ब्रिज लगाए जाने हैं. इस पूरी प्रक्रिया में करीब तीन महीने का समय लगने की संभावना है.

किसी भी तरह के वाहनों का परिचालन नहीं होगा

निर्माण कार्य पूरा होने तक विक्रमशिला सेतु पर किसी भी तरह के वाहनों का परिचालन नहीं होगा ऐसे में भागलपुर और नवगछिया के बीच आने-जाने वाले लोगों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है. लोगों की आवाजाही के लिए निशुल्क जल परिवहन सेवा शुरू की गई है गंगा के रास्ते लोगों को एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है.

फिलहाल विक्रमशिला सेतु पर वाहनों की जगह निर्माण कार्य और सुरक्षा व्यवस्था नजर आ रही है अब लोगों की नजर इस बात पर है कि स्टील ट्रस ब्रिज का काम कितनी तेजी से पूरा होता है और कब एक बार फिर विक्रमशिला सेतु पर आवागमन सामान्य हो पाता है.