शर्मनाक! बच्ची के रोने से परेशान कलयुगी मां ने उठाया खौफनाक कदम, हंसिए से कर दी निर्मम हत्या 

शर्मनाक! बच्ची के रोने से परेशान कलयुगी मां ने उठाया खौफनाक कदम, हंसिए से कर दी निर्मम हत्या

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):बिहार के बेतिया जिले से मां के रिश्ते को दागदार करने वाली एक खबर सामने आई है.जहां 6 महीने की बच्ची के लगातार रोने से परेशान एक महिला ने अपनी ही बच्ची को सब्जी काटने वाले हंसिए से काट डाला.इस घटना के बारे में जिसने भी सुना, उसके रोंगटे खड़े हो गए. बताया जा रहा है कि बच्ची लगातार रो रही थी और उसकी मां उसे चुप कराने की कोशिश कर रही थी. जब लाख प्रयास के बाद भी वह चुप नहीं हुई तो गुस्से में आकर मां ने सब्जी काटने वाले हंसिए से उस पर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया.

पढ़िये कहाँ की है दिल दहला देने वाली वारदात

आपको बता दें कि यह दिल दहला देने वाली घटना बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र की है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात बच्ची लगातार रो रही थी. परिजनों ने बताया कि उसकी मां उसे शांत कराने का काफी प्रयास कर रही थी, लेकिन बच्ची चुप होने का नाम नहीं ले रही थी. जब बच्ची नहीं चुप हुई तो मां को गुस्सा आ गया और उसने सब्जी काटने वाले हंसिए से उस पर हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण मासूम की मौत हो गई.

बच्चे की हत्या के बाद महिला ने उठाया आत्मघाती कदम

घटना के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाने की भी कोशिश की.उसने उसी हंसिए से खुद को घायल कर आत्महत्या का प्रयास किया. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी दादी मौके पर पहुंचीं और किसी तरह महिला से हंसिया छीन लिया.इसके बाद आसपास के लोग भी वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई.मृत बच्ची की पहचान 6 महीने की पूजा कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता सुनील दास चंडीगढ़ में मजदूरी करते है और वारदात के समय घर पर मौजूद नहीं थे. वहीं, बच्ची की दादी ने गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

मामले की जांच कर रही है पुलिस

गोपालपुर थाना अध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि पहली नजर में महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है.हालांकि, इसकी अभी मेडिकल पुष्टि नहीं हुई है. जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.वहीं, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है.