बिहार के मास्टर साहब के बेटे का दिल किन्नर पर आया तो दोनों ने रचायी शादी,पढ़िए अनोखी लव स्टोरी

बिहार के मास्टर साहब के बेटे का दिल किन्नर पर आया तो दोनों ने रचायी शादी,पढ़िए अनोखी लव स्टोरी

टीएनपी डेस्क: बिहार के बेगूसराय से एक अजब गजब प्रेम कहानी सामने आई है. मास्टर साहब का बेटा एक किन्नर पर जब फिदा हुआ तो क्या हुआ.आइए आपको बताते हैं. दोनों के प्यार के आगे समाज को कैसे झुकना पड़ा. अब दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं. शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

दरअसल मास्टर साहब का बेटा डांस पार्टी में काम करता है. किसी कार्यक्रम के दौरान दोनों की मुलाकात 3 साल पहले हुई थी. फिर तो मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और फिर पूरा मामला शादी के बंधन में बंध गया. बेगूसराय के शिक्षक पुत्र विकास ठाकुर का सुशीला नाम की किन्नर से प्रेम हो गया था. उसके बाद तो सारे बंधनों को ठुकरा कर दोनों  शादी के बंधन में बंध गए. 

युवक विकास कुमार ठाकुर बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव का निवासी है. उसके पिता अर्जुन ठाकुर सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं .लोग बताते हैं कि 3 साल पहले वह सुशीला के गांव में कार्यक्रम में गया था. विकास को सुशीला पसंद आ गई. दोनों ने मोबाइल नंबर का लेनदेन किया और फिर प्रेम कहानी आगे बढ़ने लगी. विकास सुशीला के गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर आता जाता था. दोनों एक दूसरे से चुपके से मिलते थे. आगे दोनों ने शादी का फैसला किया. 

लेकिन यह बात विकास के परिजनों को मंजूर नहीं था. लेकिन विकास धोखा देना नहीं चाहता था. लोग बताते हैं कि 2023 में दोनों ने चुपके से कोर्ट मैरिज कर लिया था. कोर्ट मैरिज के बाद भी दोनों अलग-अलग रहते थे. पर बात को छिपा नहीं सके. विकास के परिवार वालों को इसकी जानकारी मिल गई. 

उसके बाद उसे समझाने का प्रयास हुआ. लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ. लाचार होकर परिजनों को अपना फैसला बदलना पड़ा. परिजन शादी के लिए राजी हो गए. फिर तो कार्ड छपवा कर दोनों की बैंड बाजे के साथ शादी करवाई करवाई गई. दोनों आज खुश है.