बड़ी खबर : अरवल में भीषण सड़क हादसा, हाईवा और टेम्पो की टक्कर में पति-पत्नी समेत 4 की मौत

बड़ी खबर : अरवल में भीषण सड़क हादसा, हाईवा और टेम्पो की टक्कर में पति-पत्नी समेत 4 की मौत

अरवल (ARWAL):बिहार के अरवल जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जहां चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर फतेहपुर संडा के पास एक हाईवा ट्रक और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर हो गई.हादसा इतना भीषण था कि टेम्पो सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

 पति-पत्नी समेत 4 की दर्दनाक मौत

मृतकों की पहचान राजगीर राम, उनकी पत्नी मनीषा देवी (दोनों निवासी थाना परासी), अमरजीत कुमार (गुमटी विगहा, थाना परासी) और रामदयाल (भदासी, जिला अरवल) के रूप में हुई है. मृतकों में एक पति-पत्नी भी शामिल है.घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अरवल भेज दिया है.वहीं, दुर्घटना में शामिल हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया गया है.

मामले की जांच कर रही है पुलिस

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.फिलहाल हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.