कल राघोपुर नाव हादसा के पीड़ित परिवार से पीके करेंगे मुलाकात, एआईएमआईएम नेता के बयान पर किया पलटवार

विधान परिषद चुनाव प्रचार करने के लिए अररिया पहुंचे प्रशांत किशोर ने अपने प्रत्याशी को वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि कल हम राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात के लिए जाएंगे

कल राघोपुर नाव हादसा के पीड़ित परिवार से पीके करेंगे मुलाकात, एआईएमआईएम नेता के बयान पर किया पलटवार

पटना: बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर सभी दलों के नेता लगातार जन संपर्क कर रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार को जन सुराज के संयोजक और बाकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर अररिया पहुंचे जहां उन्होंने मतदाताओं से अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने की अपील की. इस दौरान प्रशांत किशोर ने मंगलवार को वैशाली के राघोपुर जाने और नाव हादसे के पीड़ित परिवार से मुलाकात की बात कही. प्रशांत किशोर ने कि घटना के बाद सभी नेता गए, फोटो खिंचाया और वापस आने पर भूल गए होंगे, सब अपने अपने घरों में दशहरा मना रहे होंगे जबकि पीड़ित परिवार के लोग दुःख और संवेदना में डूबे होंगे. प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने तय किया है कि कल हम राघोपुर जायेंगे और पीड़ित परिवार के साथ पूरा दिन रहेंगे.

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के नेता के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह क्या कहते हैं इससे हमें मतलब नहीं है. चुनाव जीतना और हारना अलग बात है. एआईएमआईएम सीमांचल और बिहार की तकलीफ नहीं बदल सकता, सीमांचल की हालत यहां के नेता ही सुधार सकते हैं, हैदराबाद से आए कोई नेता या दल नहीं, जैसे गुजरात से आकर मोदी जी और अमित शाह नहीं सुधर सकते, वैसे ही हैदराबाद से ओवैसी साहब भी नहीं सुधार सकते.