उधार के पैसे नहीं दे रहा था दोस्त, मिलने के बहाने बुलाया और सर में मार दी गोली, जाने कहां का है मामला

अररिया जीरो माईल से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां महज पांच हजार रूपये के लेनदेन के विवाद में दोस्त ने ही दोस्त के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिकटिया निवासी 25 वर्षीय मंगल कुमार के रूप में हुई है. वह गिट्टी-बालू का कारोबार करता था. घटना के बाद मौजूद भीड़ ने आरोपी दोस्त मो.असगर को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद उनकी पिटाई की.

उधार के पैसे नहीं दे रहा था दोस्त, मिलने के बहाने बुलाया और सर में मार दी गोली, जाने कहां का है मामला

अररिया (ARARIA):  अररिया जीरो माईल से बड़ी खबर सामने आ रही  है जहां महज पांच हजार रूपये के लेनदेन के विवाद में दोस्त ने ही दोस्त के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिकटिया निवासी 25 वर्षीय मंगल कुमार के रूप में हुई है. वह गिट्टी-बालू का कारोबार करता था. घटना के बाद मौजूद भीड़ ने आरोपी दोस्त मो.असगर को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद उनकी पिटाई की.

मौके पर पहुंची पुलिस

इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू करदी. पुलिस ने भीड़ में फंसे आरोपी को सुरक्षित बाहर निकालकर अपने साथ लेकर गए. वहीं मौके से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और खाली खोखा बरामद किया गया. गिफ्तार आरोपी के पास से पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई है.  स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगल और असगर गिट्टी-बालू का कारोबार करते थे.  दोनों के बीच कुछ समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था इस विवाद को सुलझाने के लिए दोनों जीरोमाइल स्थित पेट्रोल पंप के पास एक बिरयानी दुकान में बैठे थे.

दोस्तों में बढ़ा विवाद

ऐसे में स्थानीय लोगों के अनुसार,  दुकान में ही दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर असगर ने पिस्टल निकाली और मंगल के सिर में मार दी. गोली लगने से मंगल गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए.  लोगों ने आरोपी असगर को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई की.  इससे वह भी घायल हो गया.

आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ सुशील कुमार और नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले में एसडीपीओ ने बताया कि मृतक और आरोपी गिट्टी-बालू कारोबार में साझेदार है. पैसों के लेनदेन में विवाद था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद की है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Image