बड़ी खबर : जमशेदपुर और कोलकाता के बीच इंडिया वन एयर की उड़ान सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
जमशेदपुर-कोलकाता के बीच इंडिया वन एयर की उड़ान सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा VGF सहायता समाप्त किए जाने और ATF की बढ़ती लागत को इसका प्रमुख कारण बताया गया है.
TNP DESK- झारखंड के जमशेदपुर और कोलकाता के बीच चलने वाली इंडिया वन एयर की उड़ान सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. यह निर्णय गुरुवार को लिया गया बताया जाता है. इस फैसले के पीछे मुख्य कारण पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा वायबिलिटी गैप फंडिंग (बीजी एफ) सपोर्ट खत्म होना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को बताया गया है.
यह रूट केंद्र सरकार की उड़ान-आरसीएस स्कीम के तहत चल रहा था. इस स्कीम में 3 साल तक चुने हुए रूट्स पर वित्तीय मदद मिलती है. तीन साल पूरे होने के बाद एयरलाइन को बिना मदद के चलाना था. वेस्ट बंगाल सरकार ने वीजीएफ को आगे नहीं बढ़ाया, जिससे रूट चलाना मुश्किल हो गया. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) महंगा हो गया.