रिटायरमेंट के बाद भी मिलता है हेल्थ बेनिफिट! Tata Steel कर्मचारियों को TMH में मिलती है खास मेडिकल सुविधा

Tata Steel अपने पात्र कर्मचारियों और उनके परिवारों को नौकरी के दौरान मेडिकल सुविधा देने के साथ रिटायरमेंट के बाद भी पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकल बेनिफिट्स उपलब्ध कराती है. जानिए TMH में मिलने वाली इस खास मेडिकल सुविधा का लाभ किन कर्मचारियों और आश्रितों को मिलता है और इसकी क्या शर्तें हैं.

रिटायरमेंट के बाद भी मिलता है हेल्थ बेनिफिट! Tata Steel कर्मचारियों को TMH में मिलती है खास मेडिकल सुविधा

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):भारत में ऐसे तो बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं जो अपने कर्मचारियों को वेतन के साथ-साथ मेडिकल, घर के साथ आने-जाने और कई तरह की सुविधाएं देते हैं, लेकिन बात अगर टाटा स्टील की जाए तो यहां नौकरी के दौरान सुविधा देने के साथ-साथ नौकरी खत्म हो जाने के बाद भी कर्मचारी और उसके परिवार को एक खास सुविधा मेडिकल सुविधा दी जाती है. जहां टाटा स्टील के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को कंपनी के अस्पताल में मेडिकल सुविधा मिलती है और रिटायरमेंट के बाद भी पात्र कर्मचारियों के लिए मेडिकल लाभ की व्यवस्था जारी रखी जाती है, जिससे रिटायरमेंट के बाद भी कर्मचारी और उसके परिवार को मेडिकल के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होना पड़ता.टाटा स्टील के आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, भारत में कंपनी के जमशेदपुर और खनन स्थान पर काम कर रहे कर्मचारियों को कंपनी के मेडिकल अस्पताल में अपने और अपने आश्रितों के लिए मुफ्त में इलाज करवाने की सुविधा दी जाती है. यानी कर्मचारी के साथ उनके ऊपर आश्रित सदस्य भी इस व्यवस्था का लाभ ले सकते हैं.आज भी हजारों रिटायर्ड कर्मचारी और उनके परिवार इस व्यवस्था का लाभ ले रहे हैं. हालांकि बहुत सारी कंपनियों में आपने देखा होगा कि काम करते हुए तो सुविधा दी जाती है, लेकिन टाटा स्टील एक ऐसी अनोखी कंपनी है जो रिटायरमेंट के बाद भी मेडिकल का लाभ देती है.

रिटायर होने के बाद मेडिकल सुविधा पूरी तरह खत्म नहीं होती

इसकी खास बात यह है कि कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद मेडिकल सुविधा पूरी तरह खत्म नहीं होती. टाटा स्टील की रिपोर्ट में रिटायर होने के बाद मेडिकल लाभ को पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकल बेनिफिट्स के रूप में बताया गया है. इसके तहत पात्र कर्मचारियों को अस्पताल के माध्यम से या कंपनी की ओर से मेडिकल स्कीम के जरिए कवर किया जाता है.लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि हर रिटायर कर्मचारी को बिना किसी सीमा के हर सुविधा दी जाए या हर परिस्थिति में पूरी तरह से मुफ्त इलाज हो. हर रिटायर कर्मचारी के लिए पूरी तरह से फ्री मेडिकल सुविधा नहीं होती है. यहां मेडिकल लाभ की कर्मचारी की पात्रता, ग्रेड, प्लेस और कंपनी की लागू योजना के नियमों पर निर्भर करती है.

 किसे यह लाभ मिलता है

अब चलिए आपको बता देते हैं कि किसे यह लाभ मिलता है. तो आपको बता दें कि मुख्य रूप से टाटा स्टील के जो कर्मचारी पात्र हैं, उनको मेडिकल सुविधा का लाभ दिया जाता है. कंपनी की आधिकारिक रिपोर्ट अनुसार, जमशेदपुर और माइनिंग लोकेशन में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए कंपनी के अस्पताल में यानी टीएमएच में कर्मचारी और निर्भर सदस्यों के लिए मुफ्त मेडिकल की व्यवस्था की गई है. वहीं, इसके साथ ही रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों के लिए पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकल बेनिफिट्स की व्यवस्था की गई है. यानी नौकरी के दौरान कर्मचारी के साथ परिवार के पात्र सदस्यों को भी मेडिकल सुविधा मिल जाती है, जबकि रिटायरमेंट के बाद लागू पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकल बेनिफिट्स के तहत पात्र लाभार्थियों को मेडिकल लाभ दिया जाता है.

मेडिकल सुविधा टीएमएच के सहयोग से चलती है

आपको बता दें कि टाटा स्टील की यह मेडिकल सुविधा टीएमएच के सहयोग से चलती है. जमशेदपुर में टाटा मेन हॉस्पिटल यानी टीएमएच, टाटा स्टील की मेडिकल व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. जहां कंपनी के अनुसार, टीएमएच में कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी और उनके परिवार को मेडिकल सुविधाएं दी जाती हैं. टाटा स्टील ने 2019 में जारी एक आधिकारिक जानकारी में कहा था कि कर्मचारी और रिटायर कर्मचारियों के परिवार और उन्हें मेडिकल सुविधा प्रदान की जाती है. यही कारण है कि रिटायरमेंट के बाद भी कर्मचारियों को जमशेदपुर में रहना पसंद है.हालांकि यह सुविधा कब तक मिलती रहेगी और क्या जिंदगी भर, मरते दम तक हर इलाज होगा, यह बिल्कुल सही नहीं है. यह पूरी तरह से स्थिति और कवरेज संरचना पर निर्भर करता है. किस कर्मचारी को कब तक यह सुविधा मिलेगी, यह पूरी तरह से service category पर निर्भर करता है.

TMH में आम लोगों का भी होता है इलाज

अब आपके मन में यह सवाल उठता है कि क्या टीएमएच में केवल टाटा स्टील के कर्मचारियों का इलाज होता है, तो यह बिल्कुल गलत है, क्योंकि टाटा स्टील आम लोगों के लिए भी उपलब्ध है. यहां कोई भी जाकर इलाज करवा सकता है, हालांकि यह मेडिकल फ्री सुविधा सभी को नहीं दी जाती है.अब आपके मन में सवाल उठेगा कि क्या टाटा स्टील ऐसा क्यों करती है, आखिर क्यों रिटायरमेंट के बाद भी कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा दी जाती है. तो आपको बता दें कि टाटा स्टील और कर्मचारी का काफी पुराना नाता है. कंपनी अपने फायदे से पहले एम्प्लॉय के हित के बारे में सोचती है और काम करने के दौरान ही नहीं, बल्कि रिटायरमेंट के बाद भी वह अपने एम्प्लॉय का पूरी तरह से ख्याल रखती है. कंपनी की यही नीति है अन्य कंपानियों से अलग दिखाती है.