टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पटरी पर दौड़ती ट्रेन और उसकी सरसराहट की आवाज से ही लोगों का कलेजा दहल जाता है.जरा कल्पना कीजिए अगर कोई पटरी पर गिरा हुआ हो और ऊपर से ट्रेन गुजर जाए. ये नजारा कितना रूह कंपाने वाला हो सकता है इसका अंदाज़ा भी शायद कोई नहीं लगा सकता.लेकिन कहां जाता है कि जिसकी रक्षा खुद भगवान करते है उसको मरने वाला कोई भी नहीं है.वह मौत के मुंह से भी बाहर निकल आता है.सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने इस बात को सच साबित कर दिया है.
वीडियो देख दहला लोगों का कलेजा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर शायद किसी का भी कलेजा दहल जाए. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि ट्रेन गुजर रही है और अचानक चलती ट्रेन से एक युवक पटरी पर गिर जाता है. उसके बाद वहां खड़े लोग ट्रेन के गुजरने का इंतजार करते है और काफी ज्यादा हैरान परेशान दिखते है. वहीं वहां पर खड़े लोग गिर गया..गिर गया...की आवाज करते है. उन्हें किसी अनहोनी की आशंका होती है लेकिन जैसी ही ट्रेन पार हो जाती है एक बड़ा चमत्कार देखने को मिलता है जिसके बाद सभी के मुंह से यहीं निकलता है कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय....
जाको राखे साइयां...ललितपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से एक युवक ट्रैक और प्लेटफार्म के बीच में गिर पड़ा। उसके ऊपर से झेलम एक्सप्रेस के 13 डिब्बे धड़धड़ाते हुए गुजर गए। इस हादसे में युवक की बाल-बाल बच गया। pic.twitter.com/ez3sK2SN51
— Sandeep Singh Pal (@AnalyserSandeep) June 12, 2026
ट्रेन गुजरते ही होता है बड़ा चमत्कार
जैसी ही ट्रेन पार होती है लोग दौड़कर उस युवक के पास जाते है जहां वह जिंदा पटरी पर लेटा दिखता है हालंकी उसे हल्की सी चोट आई होती है जिसके बाद रेलवे पुलिस और आम लोग उठाकर उसको अस्पताल ले जाते है आपको बता दें कि यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश का है जहां ललितपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.हालांकी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.जिसको देखकर लोग इसे चमत्कार मान रहे है.
मामला पर जीआरपी थाना प्रभारी ने क्या कहा है
वही मामले की जानकारी देते हुएजीआरपी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि भोपाल से झेलम एक्सप्रेस दोपहर करीब डेढ़ बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी. यहां से ट्रेन झांसी के लिए रवाना हुई. इसी दौरान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के भगवातपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय दातार सिंह यादव स्लीपर कोच एस-6 के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहे थे.तभी अचानक पटरी पर गिर गए.इसके बाद वहां मौजुद सभी लोगों की साँस थम गई लेकिन बाद में बड़ा चमत्कार हुआ.

