फुल मेकअप कर कोबरा के पास रील बनाने पहुंची लड़की, फिर जो हुआ देखकर मुंह को आ जाएगा कलेजा

फुल मेकअप कर कोबरा के पास रील बनाने पहुंची लड़की, फिर जो हुआ देखकर मुंह को आ जाएगा कलेजा

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते है, जिन्हें देखकर लोग कभी हैरान हो जाते हैं तो कभी दंग रह जाते है. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसने हजारों-लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.यह वीडियो एक खतरनाक कोबरा सांप और एक लड़की से जुड़ा हुआ है, जिसे देखकर पहले तो लोग चौंक जाते हैं और फिर उसकी हिम्मत की तारीफ करने लगते है.

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते है. खासकर अगर बात कोबरा जैसी जहरीली प्रजाति की हो, तो लोग उससे दूर भागना ही सही समझते है लेकिन इस वायरल वीडियो में कहानी थोड़ी अलग नजर आती है. वीडियो में एक लड़की जंगल जैसे इलाके में नजर आती है, जहां एक कोबरा सांप फन फैलाए बैठा होता है.सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की किसी डर के बिना, पूरी आत्मविश्वास के साथ उसके सामने पहुंच जाती है.

कुछ ही पलों में बदल जाता है पूरा नजारा

लड़की का अंदाज भी काफी अलग दिखाई देता है. वह पूरी तरह तैयार होकर वहां आती है और उसके हाथ में एक लंबी स्टिक होती है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर प्रोफेशनल स्नेक कैचर करते है. शुरुआत में देखने वालों को लगता है कि शायद यह सिर्फ दिखावे के लिए है, लेकिन कुछ ही पलों में वह जो करती है, वह लोगों को हैरान कर देता है.

आत्मविश्वास और शांत व्यवहार लोगों को चौंका देता है

वीडियो में लड़की बेहद सावधानी से कोबरा के पास जाती है और बिना किसी नुकसान के उसे पकड़ने की कोशिश करती है.उसका यह आत्मविश्वास और शांत व्यवहार लोगों को चौंका देता है.इस पूरे घटनाक्रम को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और वीडियो को जमकर शेयर कर रहे है.यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं, जबकि हजारों लोग इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

वीडियो पर लोग दे रहे है प्रतिक्रिया 

एक यूजर ने लिखा, “इतनी देर में तो मैं डर के बेहोश हो जाती, मानना पड़ेगा आपको.” वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, “लगता है ये सांप भी लड़की का इंस्टाग्राम फॉलोवर है”एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्या जादू किया है आपने कि सांप आपको कुछ नहीं कर रहा?” तो वहीं किसी ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, “लगता है दोनों के पूरे 36 गुण मिल गए है ”