दुनियाभर में YouTube ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित, #YouTubeDOWN हुआ ट्रेंड

    YouTube crashes worldwide, affecting millions of users; #YouTubeDOWN trends। दुनियाभर में YouTube ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित, #YouTubeDOWN हुआ ट्रेंड

    टीएनपी टेस्क(TNP): दुनिया के लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक कई देशों में बाधित हो गईं, जिससे बड़ी संख्या में यूजर्स प्रभावित हुए. भारत, अमेरिका और ब्रिटेन समेत विभिन्न जगहों पर लोगों ने शिकायत की कि साइट खोलने पर “Something Went Wrong” का संदेश दिखाई दे रहा है.

    डाउन मॉनिटरिंग वेबसाइट DownDetector के मुताबिक, अकेले अमेरिका में तीन लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं. भारत सहित अन्य देशों से भी बड़ी तादाद में आउटेज की जानकारी सामने आई। दिक्कत सिर्फ वेबसाइट तक सीमित नहीं रही, बल्कि मोबाइल ऐप पर भी वीडियो लोड नहीं हो रहे थे और होमपेज सही तरीके से खुल नहीं पा रहा था.

    आउटेज के बाद कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि तकनीकी टीम समस्या दूर करने में लगी है. इस दौरान #YouTubeDOWN ट्रेंड करने लगा और यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं पोस्ट कीं. सेवा के जल्द पूरी तरह बहाल होने की उम्मीद है.



    Related News