जमशेदपुर : गोलमुरी में चार दिन पहले चली गोली में घायल युवक की मौत, जानिये झगड़े की खास वजह

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): गोलमुरी थाना क्षेत्र में बीते 4 सितंबर को गोली चालन की घटना में एक युवक घायल हो गया था. जिसके बाद उसका इलाज टीएमएच में चल रहा था. लेकिन बीते दिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. इस मामले में गोलमुरी पुलिस ने कुल 5 में से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने लोगों के पास से हथियार भी बरामद किया है.

    ब्राउन शुगर को लेकर चल रहा था विवाद

    एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि मृतक और अपराधियों की आपसी रंजिश काफी दिन पहले से चल रही थी.  वर्चस्व की लड़ाई में युवक को गोली मार घायल किया गया था. उन लोगों के बीच ब्राउन शुगर बेचने को लेकर के विवाद था, जिसमें कुल 5 लोग शामिल है.  2 अभी भी फरार है. पुलिस जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लेगी. फिलहाल तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News