धनबाद के बरोरा में दिनदहाड़े फायर झोंक कर युवक की हत्या 

    धनबाद के बरोरा में दिनदहाड़े फायर झोंक कर युवक की हत्या 

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद के बरोरा  में बुधवार को दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की जान ले ली गई.  घटना बहुत ही दिलेरी से की गई.  घटना  दिन के  दो से तीन बजे के बीच की है.  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धीरज रवानी बरोरा  के अपर मदरा   गांव के काली मंदिर के पास खड़ा था.  तभी वहां पिंकू ठाकुर पहुंचा और ताबड़तोड़ गोली मारना  शुरू कर दिया.  लोग हल्ला करते रहे और पिंकू ठाकुर गोली मारता रहा.  धीरज रवानी को तीन गोलियां  मारी गई है.  वह वहीं गिर गया.  

    अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया 

    आनन् फानन  में उसे उठाकर कतरास नर्सिंग होम ले जाया गया.  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  गोली मारने के बाद पिंकू ठाकुर जंगल की ओर भागने लगा.  तब तक पुलिस भी पहुंच गई.  पुलिस भी पीछा करना शुरू किया.  पिंकू ठाकुर आगे -आगे और पुलिस पीछे- पीछे भागती  रही.  अंत में पुलिस ने उसे धरदबोचा.  उसके पास से ,जैसी की खबर है, देसी पिस्तौल और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है.  लाश  को गांव  ले जाया गया है.  गांव वाले आक्रोशित है.  लाश को उठने नहीं दे रहे है.  कह रहे हैं कि  गोली मारने वाले को उनके हवाले किया जाए, तभी लाश उठने देंगे.  पुलिस लोगों को समझाने -बुझाने में लगी हुई है.  पिंकू ठाकुर मनबढ़ू किस्म  युवक  बताया जाता है.  गोली क्यों मारी, क्या विवाद था, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news