कोयलांचल विश्वविद्यालय के नए भवन में ही होगा युवा महोत्सव, जानिए कैसी हो रही तैयारी

    कोयलांचल विश्वविद्यालय के नए भवन में ही होगा युवा महोत्सव, जानिए कैसी हो रही तैयारी

    धनबाद (DHANBAD): कोयलांचल यूनिवर्सिटी का युवा महोत्सव इस बार नए भवन में होगा. जाहिर है, कार्यक्रम आकर्षक और भव्य आयोजित किया जाएगा. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के लोगों को लंबे संघर्ष के बाद यूनिवर्सिटी मिली है. शनिवार को प्रति कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि युवा महोत्सव का आयोजन नए कैंपस में ही किया जाए.

    भेलाटांड़ में बन रहा नया भवन

    धनबाद के भेलाटांड़ में भवन बन रहा है. कैंपस हैंडोवर की प्रक्रिया चल रही है. विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कई बार नए परिसर का निरीक्षण भी किया है. निर्णय हुआ कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी युवा महोत्सव में जो भी प्रतियोगिता होती है, उन सभी का आयोजन यहां किया जाए. संभावित तिथि 14 से 16 दिसंबर तय की गई है. कुलपति के साथ बैठक के बाद अन्य कार्यक्रमों की घोषणा होगी. आयोजन के लिए प्रस्तावित खर्च के आकलन के लिए बजट पर जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा और साथ ही आयोजन समिति का भी गठन कर दिया जाएगा. युवा महोत्सव में धनबाद और बोकारो के कॉलेजों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news