जमशेदपुर नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक, तलाश जारी 

    जमशेदपुर नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक, तलाश जारी 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान विक्रम बाउरी (24) गहरे पानी में डूब गया. मौके पर मौजूद साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर वह गहरे पानी में डूबता चला गया. इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. आस पास के गोताखोरों की मदद से विक्रम की तलाश जारी है. खबर लिखे जाने तक उसे नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका है.

    विक्रम  को नहीं आता था तैरना 

    विक्रम भुईयांडीह लकड़ी टाल का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार वह अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया. साथियों ने बताया कि विक्रम को तैरना नहीं आता था. उन्होंने विक्रम को गहरे पानी में जाने से भी मना किया था पर वह गहरे पानी में नहाने चला गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news