BREAKING: 11 हजार वॉल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत


रांची(RANCHI): बीआईटी के पास 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा है और यह गुस्सा ग्रामीण सड़कों पर दिखा रहे हैं.
ग्रामीणों ने रांची -पटना मुख्य मार्ग पर पहुंच कर जाम कर दिया है. जाम कर रहे ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, साथ ही वे बिजली विभाग से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. सड़क जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. फिलहाल, स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करने में लगी हुई है.
4+