युवक की पत्थर से कूच कर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी  

    युवक की पत्थर से कूच कर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी  

    राची(RANCHI): कोतवाली थाना क्षेत्र में पत्थर से कूचकर एक युवक की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. यह घटना थाना क्षेत्र के भुइया टोली के पास हुई है. जहां समस्तीपुर के रहने वाले राजेश शाह नाम के युवक की अपराधियों ने हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  

    बुधवार की सुबह जब स्थानीय लोग सुबह टहलने के लिए निकले तो देखा की एक शव पड़ा हुआ है.स्थानीय लोगों ने बताया कि शव देखने पता चला की युवक की हत्या बेरहमी से पत्थर से कुछ कर की गई है. इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दिया गया.जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.पुलिस ने बताया कि हत्या किसने की यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.        

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news