रांची के एक घर में चोरी करते युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, इलाके में मचा हड़कंप

    रांची के एक घर में चोरी करते युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, इलाके में मचा हड़कंप

    रांची(RANCHI): राजधानी  के कोकर स्थित सुभाष चौक इलाके में चोरी की एक घटना सामने आई, जहां स्थानीय लोगों ने एक युवक को घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया. घटना के बाद इलाके में काफी हलचल मच गई और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.

    जब एक युवक घर में घुसा तो उसकी गतिविधियों पर लोगों को शक हुआ. स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया. इसके बाद उसे वहीं रोके रखा गया, ताकि वह भाग न सके. इस दौरान कुछ लोगों ने युवक की जमकर पिटाई भी की.  जब उन्हें पता चला की युवक घर में घूसकर चोरी की वारदात को अमजाम दें रहा था. हलांकि लोगों कीा तत्परता ने चोरी की कोशिश को नकाम कर दिया. वही इस पूरे घटना की सूचना पुलिस को दी गई  घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी अकेला था या कोई ओर भी जुड़ा हुआ है.

    इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सतर्कता बढ़ गई है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई करने से एक बड़ी चोरी की घटना टल गई. लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग भी की है, ताकि आगे इस इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. 

     

     

     



    Related News