आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम: विधायक ने गरीबों के बीच योजनाओं के स्वीकृति पत्र का किया वितरण

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम: विधायक ने गरीबों के बीच योजनाओं के स्वीकृति पत्र का किया वितरण

    पलामू (PALAMU):  जिला के हैदरनगर पूर्वी पंचायत के प्लस टू उवि प्रांगण में विधायक कमलेश कुमार सिंह ने दीप जलाकर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्घाटन किया. जिसमें उन्होंने सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं से लोगों को जोड़ने की जानकारी दी. विधायक ने अंबेडकर आवास योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, वृद्धापेंशन और अन्य योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया. इसके साथ ही विधायक के साथ मुखिया संतोष कुमार सिंह, डीएसडब्ल्यू संध्या रानी, बीडीओ धीरज कुमार ठाकुर, सीओ राजीव नीरज और अन्य कई विभागों के अधिकारियों ने जमीन में बैठकर लोगों की समस्या क्रमवार सुनकर उनसे आवेदन लिया. 

    आठ हजार बच्चियों के पंजीकरण का लक्ष्य 

    कार्यक्रम का आयोजन मुखिया संतोष कुमार सिंह ने किया. विधायक ने मैदान में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया. इस कार्यक्रम में सर्वाधिक भीड़ शुरु से अंत तक वर्ग आठ से 12 तक की छात्राओं ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के काउंटर पर जमी देखी गई है. इस योजना के संबध में बीडीओ ने विधायक को आठ हजार बच्चियों का पंजीकरण करने का लक्ष्य बताया है. उन्होंने कहा कि प्रतिदिन औसतन दो सौ बच्चियों का पंजीकरण किया जा रहा है. विधायक ने बीडीओ को हरेक गांव तक जाकर बच्चियों को इस योजना से जोड़ने और शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है. इस दौरान मुखिया की ओर से चिन्हित कई गरीब असहाय लाभुकों के बीच विधायक कमलेश कुमार सिंह ने धोती, साड़ी, कंबल का वितरण किया. इस कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य सैलू जायसवाल,  20 सूत्री अध्यक्ष बिमलेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, मन्नान खान, विधायक प्रतिनिधि सज्जू खान, जेएमएम के केंद्रीय सदस्य बशिष्ठ कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, रामप्रवेश सिंह,एनसीपी के मनान खान, गुड्डू सिंह, उप मुखिया पवन जायसवाल, राजू खान, डॉ.अजय जयसवाल, बबिता सिंह, जितेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह सहित कई प्रबुद्धजन लोग शामिल थे.

    रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू



    Related News