डुमरी उपचुनाव: पहले दो घंटे में 11.40 प्रतिशत हुआ मतदान, युवा मतदाताओं में गजब का उत्साह

    डुमरी उपचुनाव: पहले दो घंटे में 11.40 प्रतिशत हुआ मतदान, युवा मतदाताओं में गजब का उत्साह

    गिरिडीह (GIRIDIH) : डुमरी में मतदान शुरू है. ऐसे में मतदाताओं की लंबी कतार मतदान केंद्रों में लग गई है. जिसमें बड़ी उत्साह से मतदाता अपने-अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं. वही डुमरी में कई ऐसे मतदाता हैं जिन्होंने पहली बार अपना मत का प्रयोग किया है. ऐसे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. फिलहाल 9 बजे तक डुमरी में 11. 40 % मतदान हो चुके हैं. 

    लोगो से मतों का प्रयोग करने की अपील- यशोदा देवी

    इस दौरान किसी का कहना है कि हम अपना मत का प्रयोग विकास के मुद्दे पर कर रहे हैं. तो किसी का कहना है कि हम वैसे उम्मीदवार के पक्ष में मत का प्रयोग कर रहे हैं, जो शिक्षित हो तथा हमारी बातों को विधानसभा के पटल पर आसानी से रख सके. वहीं कई मतदाता ऐसे हैं जो कुछ भी कहने से बच रहे हैं. एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी ने तुइयो गाँव में स्थित बूथ संख्या 73 में वोट डालकर बाहर निकलते हुए लोगों से अपने-अपने मतों का प्रयोग करने की अपील की.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news