महिला के घर बक्से में छिपा मिला युवक, बच्चों के शोर मचाने से खुली पोल, जानिए क्या है पूरा मामला

    शहर के नामुपाड़ा इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने एक युवक को महिला के घर से बरामद कर थाने लाया है. बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से महिला के घर के अंदर मौजूद था.

    महिला के घर बक्से में छिपा मिला युवक, बच्चों के शोर मचाने से खुली पोल, जानिए क्या है पूरा मामला

    जामताड़ा (JAMTARA): शहर के नामुपाड़ा इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने एक युवक को महिला के घर से बरामद कर थाने लाया है. बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से महिला के घर के अंदर मौजूद था.

    जानकारी के अनुसार, महिला के दोनों बच्चों ने अचानक शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो उसने उनकी पिटाई कर दी. बच्चों के रोने और हंगामे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

    सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली. तलाशी के दौरान पुलिस को संदेह हुआ, जिसके बाद एक बक्से को खोला गया. बक्से के अंदर युवक छिपा हुआ मिला, जिसे ऊपर से कपड़े से ढक दिया गया था. पुलिस ने उसे बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया और थाने ले गई.

    घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था. बताया जाता है कि वह अक्सर बाहर रहते हैं. महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ नामुपाड़ा में रहती है. इसी का फायदा उठाकर युवक का घर में आना-जाना लगा रहता था, जिसका बच्चे विरोध करते थे. पकड़ा गया युवक जमुई का रहने वाला बताया जा रहा है और महिला के पति का परिचित है.

    थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है. लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news