देवघर में सरेआम चेन छिनतई करते रंगे हाथ धराया युवक, लोगों ने जमकर की पिटाई

    देवघर में सरेआम चेन छिनतई करते रंगे हाथ धराया युवक, लोगों ने जमकर की पिटाई

    देवघर(DEOGHAR): सोना चांदी पहनकर बाजार जाने वाली महिलायें सावधान हो जाएं. क्योंकि जिले में छिनतई गिरोह के सदस्य काफी सक्रिय हैं. ये पल झपकते आपके गहने आपके पास से उड़ा सकते हैं तो और आपको इसका पता भी नहीं चलेगा. इसी कड़ी में देवघर के अतिव्यस्त स्थान पर चैन छिनतई करते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी है. बताया जा रहा है कि कास्टर टाउन निवासी एक महिला पैदल सुभाष चौक की ओर जा रही थी तभी एक युवक द्वारा महिला से चेन छिनतई की कोशिश की गई. अच्छी बात रही कि महिला ने चैन को पकड़ लिया और युवक को धक्का देकर गिरा दिया. महिला द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और देखते ही देखते लोगों द्वारा युवक पर हाथ साफ करने लगे. 

    पुलिस ने किया गिरफ्तार 

    महिला ने बताया कि युवक बड़े चालाकी से गले के चेन को खींच रहा था लेकिन मेरी सक्रियता से वह छीनकर भागने में कामयाब नहीं हो पाया. स्थानीय लोगों की पिटाई के बाद इसकी सूचना थाना को दी गई. पुलिस युवक को पकड़ कर अपने साथ ले गई. सरेआम भीड़भाड़ वाले चौक पर इस तरह की घटना से महिलाओं में आभूषण को लेकर भय  कायम है. जरूरत है पुलिस गश्ती तेज कर इस तरह की छिनतई करने वालों पर पैनी नजर बनाए रखने की. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news