संथाल के चर्चित लोबिन हेम्ब्रम के इस रूप को देख हैरान हो जायेंगे आप, देखिए VIDEO


रांची(RANCHI): झारखंड के बोरियों से जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम अपनी बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं जो सरकार में रहकर भी सरकार के खिलाफ बोलने और आवाज उठाने की हिम्मत रखते हैं. लेकिन इन दिनों लोबिन हेंब्रम किसी राजनीतिक बयानबाजी या किसी गंभीर मुद्दे को लेकर चर्चा में नहीं है. बल्कि उनका एक डांस का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें लोबिन पूरे मजे के साथ एक महिला के साथ बिंदास नाचते हुए नजर आ रहे हैं और काफी खुश है. हालांकि यह वीडियो कब का है और कहां का है कितने दिन पुराना है. इसकी कोई जानकारी नहीं है. लेकिन लोबिन को ऐसे बिंदास होकर नाचते हुए पहली बार लोगों ने देखा. जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में लोबिन हेंब्रम लड़की को पकड़ कर कर डांस कर रहे हैं.
4+