यमेश त्रिवेदी बने कोलफील्ड गुजराती समाज के अध्यक्ष

    यमेश त्रिवेदी बने कोलफील्ड गुजराती समाज के अध्यक्ष

    धनबाद(DHANBAD): शास्त्री नगर स्थित श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रीय समाज भवन में कोलफील्ड गुजराती समाज की वार्षिक आम सभा रविवार को हुई.  इसमें सत्र 2022-24 के लिए यमेश त्रिवेदी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया.  निवर्तमान अध्यक्ष दीपक उदानी ने यमेश त्रिवेदी को पदभार सौपा.  सभा की शुरुआत मंगल पाठ से की गई.  इसके बाद सत्र 2020-22 में की गई गतिविधियों का विवरण व निवर्तमान कोषाध्यक्ष ने सत्र 2020-22 के लिए लेखा जोखा प्रस्तुत किया.  पदभार ग्रहण करने के बाद यमेश त्रिवेदी ने कहा कि वर्ष 2011 में उन्होंने कोलफील्ड गुजराती समाज के अध्यक्ष पद पर योगदान दिया था.  लायंस क्लब ऑफ धनबाद, झरिया गुजराती स्कूल, धनबाद क्लब के साथ-साथ कई अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े है.  कार्यक्रम में दीपक उदानी, परेश चौहान, किशोर परमार, महेश बजानिया, किरीट चौहान, हंसाबेन संघवी, हिमांशु मेहता, नितीन भट्ट, परेश ठक्कर, जयेश मेहता, किरण चावड़ा, प्रिती त्रिवेदी, रिटा चावड़ा, महेन्द्र चौहान, हरिश जोशी, लक्ष्मी ठक्कर, राजेश माटलिया, भूपेश संघवी सहित विभिन्न ज्ञाती समाज के अध्यक्ष, सचिव व प्रतिनिधि उपस्थित थे. 
    रिपोर्ट :  प्रकाश ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news