World Engineers Day:  गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन, डीसी और डीएफओ भी रहे मौजूद  

    World Engineers Day:  गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन, डीसी और डीएफओ भी रहे मौजूद

    गुमला(GUMLA): गुमला जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज में इंजीनियर्स डे को यादगार बनाने के उद्देश्य से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जिस तरह से यहां पढ़ने वाले छात्रों ने कई तरह के नए मॉडल बनाया, उससे निश्चित रूप से गुमला जैसे आदिवासी बहुल इलाके में हो रहा सकारात्मक बदलाव दिखता है. इस कार्यक्रम में मौजूद डीसी सुशांत गौरव ने कहा कि यहां के बच्चों की प्रतिभा देखकर लग रहा है कि कल तक जो गुमला का नकारात्मक परिचय था, वह अब सकारात्मक रूप में बदल रहा है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पॉलिटेक्निक को बेहतर मुकाम पर पहुंचाने के लिए पूरी मदद करेगा.

    पॉलिटेक्निक की स्थापना से छात्रों को मिला बेहतर कैरियर बनाने का अवसर

    गुमला पॉलिटेक्निक में आयोजित इस कार्यकम में जिला के डीएफओ श्रीकांत वर्मा ने भी मौजूद होकर कॉलेज के छात्रों का मनोबल बढ़ाया. डीएफओ श्रीकांत वर्मा ने कहा कि कल तक गुमला जैसे आदिवासी बहुल इलाके के छात्रों को इस तरह का अवसर नही था. लेकिन पॉलिटेक्निक की स्थापना, स्थानीय बच्चों को बेहतर कैरियर बनाने का अवसर प्रदान कर रहा है. वहीं इस कार्यक्रम में मौजूद पॉलिटेक्निक के निर्देशक अभिजीत कुमार ने कहा कि उनका प्रयास है कि स्थानीय बच्चों में स्किल की बेहतर प्रतिभा विकसित हो सके. उसके लिए पूरा संसाधन उपलब्ध कराया जायेगा. इन्जियर्स डे पर पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन कर जिस तरह बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला, उससे निश्चित रूप से उन बच्चों को और बेहतर करने का ऊर्जा मिलेगा.

    रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला

     



    Related News