व्यापार में सरकार का सहयोग जानने की कार्यशाला धनबाद में 11 को ,जानिए डिटेल्स 

    व्यापार में सरकार का सहयोग जानने की कार्यशाला धनबाद में 11 को ,जानिए डिटेल्स
    बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी विकास  ट्रस्ट, बंगाल एरोट्रोपोलिस् प्रॉजेक्टस और इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के तत्वावधान में   'हमारा देश -हमारा व्यापार'  कार्यक्रम 11 अप्रैल  को इंडस्ट्री एंड चेंबर एसोसिएशन के हॉल में होगा

    धनबाद(DHANBAD) | बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी विकास  ट्रस्ट, बंगाल एरोट्रोपोलिस् प्रॉजेक्टस और इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के तत्वावधान में   'हमारा देश -हमारा व्यापार'  कार्यक्रम 11 अप्रैल  को इंडस्ट्री एंड चेंबर एसोसिएशन के हॉल में होगा.   उद्घाटन मुख्य अतिथि बीसीसीएल सीएमडी एवं डायरेक्टर आफ इंडस्ट्रीज के जी एम करेंगे.  MSME के अधिकारी,  प्रमुख बैंकों के अधिकारी और बंगाल एरोट्रोपोलिस् प्रॉजेक्टस लिमिटेड के अधिकारी व्यापारियों एवं उद्यमियो  को सरकार की तरफ से व्यापार एवं उद्योग  को बढ़ावा देने, 

    सरकारी लाभ एवं रियायत  की मिलेगी जानकारी 
     
    सुचारु रूप से चलाने के लिए सरकारी लाभ एवं रियायत  की जानकारी देंगे.  व्यापार हित मे इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी संस्थाओं के लोग लगे हुए है.  इस कार्यक्रम के संयोजन प्रभात सुरोलिया बनाये गयें है, साथ सह संयोजक प्रमोद गोयल, लोकेश अग्रवाल , विनोद पसारी बनाये गए है. इस बावत आज एक प्रेस कांफ्रेंस की गई जिसमे  अनिल मुकीम, प्रभात सुरोलिया, प्रमोद गोयल, बाबूलाल अग्रवाल , विनोद पसारी, लोकेश अग्रवाल , संदीप मुखर्जी, सुरेंद्र अरोड़ा, निर्मल पोद्दार, अनूप गारडी शामिल थे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news