राष्ट्रपति चुनाव कल, आज वोट डालने के तरीक़े सीख रहे NDA के विधायक, BJP दफ्तर में कार्यशाला 

    राष्ट्रपति चुनाव कल, आज वोट डालने के तरीक़े सीख रहे NDA के विधायक, BJP दफ्तर में कार्यशाला 

    रांची (RANCHI): राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा अपने और सहयोगी दलों के विधायकों को वोट देने की ट्रेनिंग दे रही है. वोट देने के समय गलतियां और खामियां विधायकों से अक्सर हो जाती हैं और कई मत रद्द कर दिए जाते हैं. इसलिए विधायकों के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला की जा रही है. 

    नहीं पहुंचे सुदेश महतो

    कार्यशाला में बीजेपी प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह , विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी सहित तमाम बीजेपी विधायक मौजूद हैं। सहयोगी दल आजसू के विधायक लंबोदर महतो भी  शामिल हैं, लेकिन सिल्ली विधायक और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो नहीं खबर लिखे जाने तक नहीं पहुंचे हैं।

    वोटिंग से पहले एक जगह इकट्ठा होंगे सभी MLA

    रांची विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता CP सिंह ने बताया कि विधायकों को राष्ट्रपति चुनाव में कैसे अपना मत करना है, उसकी पूरी प्रक्रिया बताई जाएगी. विधायक मत देंगे और बैलेट पेपर में डालेंगे. उसके बाद चेक किया जाएगा. इसमें जितनी त्रुटियां होंगी उन्हें और भी ट्रेनिंग दी जाएगी. कल रात 8:00 बजे तक प्रदेश कार्यालय में ही सभी विधायक रहेंगे. सीपी सिंह ने बताया कि 18 जुलाई को सुबह 8:00 बजे खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के आवास पर सभी विधायक इकट्ठा होंगे और वहीं पर नाश्ता करने के बाद सभी 10:00 बजे तक विधानसभा पहुंच जाएंगे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news