कोटशिला स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज गर्डर्स को हटाने का कार्य शुरू, कई ट्रेनों के बदले गए मार्ग

    कोटशिला स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज गर्डर्स को हटाने का कार्य शुरू, कई ट्रेनों के बदले गए मार्ग

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : दक्षिण पूर्व रेलवे के अन्तर्गत आद्रा मंडल के कोटशिला स्टेशन पर मौजूदा पुराने फुट ओवर ब्रिज के गर्डरों को हटाने के लिए 07.06.2023 को पावर और ट्राफिक ब्लॉक लगाया जाएगा. जिसे लेकर कई  ट्रेन के रूट को बदला गया है. इसके परिणमस्वरूप ट्रेन परिचालन में निम्नलिखित व्यवस्था की गई है. जानिए क्या कुछ हुआ है बदलाव

    मार्ग परिवर्तन:

    ट्रेन सं. 18620 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस (06.06.2023 को शुरू होने वाली यात्रा) को चंद्रपुरा-बरकाकाना-मुरी स्टेशनों के रास्ते चलाया जाएगा.

    ट्रेन सं. 18186 गोड्डा-टाटानगर एक्सप्रेस (06.06.2023 को शुरू होने वाली यात्रा) को राजाबेरा-बोकारो स्टील सिटी-पुरुलिया-चाण्डिल-टाटानगर स्टेशनों के रास्ते चलाया जाएगा. 

    ट्रेन सं. 18621 पटना-हटिया एक्सप्रेस (06.06.2023 को शुरू होने वाली यात्रा) को चंद्रपुरा-बरकाकाना-मुरी स्टेशनों के रास्ते चलाया जाएगा. 

    पुनर्निर्धारण और मार्ग परिवर्तन:

    ट्रेन सं. 03595 बोकारो स्टील सिटी - आसनसोल मेमू (07.06.2023 को शुरू होने वाली यात्रा) को 70 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा और इसे बोकारो स्टील सिटी-दुर्ग-बारबेंडा-गौरीनाथधाम-पुरुलिया स्टेशनों के रास्ते से चलाई जाएगी.

    ट्रेन सं. 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस (06.06.2023 को शुरू होने वाली यात्रा) को गोरखपुर से 120 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा. 

    गाड़ियों का नियंत्रण:

    ट्रेन सं. 13404 भागलपुर-रांची एक्सप्रेस (06.06.2023 को शुरू होने वाली यात्रा) को रास्ते में 30 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news