राज्य की महिलाओं को मिलेगी प्रियदर्शनी उड़ान, झारखंड के हर कोने में 1 साल तक कांग्रेस पार्टी पहुंचाएगी सेनेटरी नैपकिन

    राज्य की महिलाओं को मिलेगी प्रियदर्शनी उड़ान, झारखंड के हर कोने में 1 साल तक कांग्रेस पार्टी पहुंचाएगी सेनेटरी नैपकिन

    रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत रतनपुर प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के पूर्व नई स्वास्थ्य संकल्प प्रियदर्शनी उड़ान कार्यक्रम (सेनेटरी नैपकिन) को लॉन्च किया गया है. इस दौरान झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी की बैठक आयोजित की गई थी, जहां बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुंजन सिंह सहित कई पदाधिकारी की उपस्थिति रहे. 

    कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रियदर्शनी उड़ान के तहत सेनेटरी नैपकिन का वितरण कार्यक्रम किया जाना है जो काफी सराहनीय कार्य है. 'स्वस्थ रहें और स्वच्छ रहें' के तहत महिलाओं के बीच इस प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहें हैं. ऐसे में कार्यक्रम के तहत सेनेटरी नैपकिन पूरे 1 वर्ष तक वितरित की जाएगी. 

    वहीं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के अंतिम छोर तक आर्थिक तंगी से जूझ रही बहनों के बीच 'स्वच्छ रहे स्वस्थ रहें' के तहत यह सेनेटरी नैपकिन बाटने का कार्य, प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से किया जाएगा. स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती के अवसर पर आगामी 20 अगस्त को बूथ, प्रखंड, पंचायत जिला स्तर तक पहुंच जाने का कार्य प्रदेश महिला कांग्रेस की बहनों के द्वारा किया जाएगा. 

    वहीं प्रदेश महिला कार्यकारिणी समिति की बैठक के विषय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिला स्तर की रिपोर्ट मंडल स्तर पर मंडल अध्यक्ष से लाई गई है, उस रिपोर्ट पर समीक्षा की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news