धनबाद की महिलाओं का पुलिस से सवाल -क्या अब सोने की चेन पहन कर घर से निकलने का समय ख़त्म हो गया?

    धनबाद की महिलाओं का पुलिस से सवाल -क्या अब सोने की चेन पहन कर घर से निकलने का समय ख़त्म हो गया?

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद की महिलाएं पूछ रही है कि क्या वह अब सोने की चेन पहन कर घर से निकलना बंद कर दें या फिर घर में ही कैद रहे.  झपट्टामार  गिरोह को क्या पुलिस से कोई खौफ नहीं रह गया है?  क्या अपराधियों में खौफ इतना कम गया है कि अब वह बिना चेहरा  छुपाये  महिलाओं  से चेन छिनने  का काम कर रहे है?  धनबाद जिले में चेन  छिनतई    की घटनाओं से महिलाएं दहशत में है.  बाइक सवार अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही है.  पिछले एक  महीने में दर्जन भर चेन छिनने  की घटनाएं हुई, लेकिन चेन छिनने  वाले पुलिस के हाथ नहीं आए है.  चेन छिनने  के बाद वह आराम से भाग जा रहे है.  

    एक बार फिर गैंग ने दी है पुलिस को ललकार 

    बुधवार की सुबह हाउसिंग कॉलोनी में गिरोह ने पुलिस को ललकार देते हुए घटना को अंजाम दिया. चेन छिनने  वाले अपराधी चेहरे भी ढके हुए नहीं थे और चेन लूटने के बाद हंसते हुए निकल गए.  दरअसल, बुधवार को हाउसिंग कॉलोनी में रिटायर्ड डॉक्टर आर आर पांडे की पत्नी सरस्वती पांडेय  से चेन छिनतई  की घटना हुई.  वह मंदिर में देवी प्रणाम को  गई थी.  उसके बाद घर लौट रही थी तभी एक बाइक पर सवार होकर दो अपराधी आए और उनकी चेन झपटकर फरार हो गए.  महिला ने शोर मचाया, आसपास के लोग दौड़े भी, तब तक अपराधी निकल चुके थे.  पुलिस पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला  तो  बाइक सवार अपराधियों का  फुटेज भी मिला.  हालांकि पुलिस उनकी पहचान  कर रही है.  महिला ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की है. बता दें कि  धनबाद में महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है.  राह  चलते उनके साथ छिनतई  और चेन स्नेचिंग की घटनाएं आम हो गई है.  अब तो महिलाएं घर से निकलना भी धीरे-धीरे कम कर रही है. 

    भीड़ -भाड़ वाले इलाकों में भी घट रही घटनाएं 
     
    अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि भीड़ -भाड़ वाले इलाकों में भी महिलाओं के गले से चेन छीनकर निकल जाते है.  घटना के समय कई महिलाएं गिरकर घायल तक हो जाती है.  यह अलग बात है कि धनबाद में चेन छिनतई  की घटनाएं आज नहीं बढ़ी है, पहले से ही होती आ रही है.  लेकिन इधर घटनाओं में तेजी आई है.  महिलाओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी हुई है.  महिलाएं कहती  है कि सवाल यह नहीं है कि चेन की छिनतई  हो गई.  सबसे बड़ी बात है कि   महिलाओं के गले वाली चेन  किसी न किसी की निशानी  होती है.  किसी का पति गिफ्ट किया होता है तो किसी का बेटा .  यानी हर चेन  के साथ कोई ना कोई यादें जुड़ी रहती है.  लेकिन चेन लूटने वाले तो सिर्फ सोने की चेन समझकर  लूट लेते है.  उसके पीछे क्या और किसकी यादें जुड़ी हुई है ,इससे  चोरों को कोई  लेना-देना नहीं होता.  वह तो इस बेचकर धन अर्जित कर निश्चिन्त हो जाते है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news