धनबाद जेल में बंद "भाभी" से मिलने आई बोकारो की महिलाएं पुलिस हिरासत में, जानिए जेल में बंद "भाभी" का डिटेल्स 

    धनबाद जेल में बंद "भाभी" से मिलने आई बोकारो की महिलाएं पुलिस हिरासत में, जानिए जेल में बंद "भाभी" का डिटेल्स 

    धनबाद(DHANBAD): जानकारी मिली है कि धनबाद जेल में "भाभी" से मिलने आई दो या तीन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है.पुलिस पूछताछ कर रही है. "भाभी" से मिलने का मकसद जानना चाह रही है. पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में धनबाद जेल में बंद अमन सिंह के लिए काम करने वाली बोकारो की सलोनी सिंह उर्फ "भाभी" से मिलने तीन महिलाएं आई थी. स्पेशल टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया. 

    भाभी से मिलने आई तीन महिलायें हिरासत में 

    अमन सिंह के लिए काम करने वाली सलोनी सिंह की गिरफ्तारी बोकारो से हुई थी. धनबाद पुलिस ने पिछले दिनों बोकारो से कुल नौ लोगों को पकड़ा था. इनकी गिरफ्तारी जून महीने में हुई थी. सलोनी सिंह पर आरोप है कि वह अमन सिंह के अवैध कमाई को कई स्थानों पर निवेश किया है. सलोनी सिंह से मिलने तीनों महिलाएं बोकारो से आई थी. उनसे पूछताछ चल रही है .पुलिस को पक्की सूचना थी कि बोकारो से कुछ महिलाएं सलोनी सिंह से मिलने आने वाली है. पुलिस ताक में थी और उन्हें हिरासत में ले लिया.

    गैंगस्टर प्रिंस खान और अमन सिंह गिरोह के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई

    इधर, एस एसपी ने गैंगस्टर प्रिंस खान और अमन सिंह गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने को कहा है. संगठित गिरोह के खिलाफ धनबाद पुलिस का अभियान जारी है. इस क्रम में 40 बैंक खाता धारी पुलिस के रडार पर हैं. यह सब अकाउंट उत्तर प्रदेश का रहने वाला वीर सिंह ने खुलवाया था. वीर सिंह भी फिलहाल धनबाद जेल में है.

     टाइगर जवानों के लिए बढ़ाई गई बाइक की संख्या 

    इधर, बुधवार को धनबाद पुलिस ने टाइगर जवानों के लिए बाइक की संख्या बढ़ा दी. 25 और बाइक टाइगर जवानों को दी गई है. इसके पहले 35 बाइक पर टाइगर जवान गश्त करते थे. अब टाइगर जवानों के सिस्टम को भी कस दिया गया है और संगठित गिरोह के खिलाफ भी पुलिस छोटी-छोटी जानकारी को भी खंगाल रही है. संगठित गिरोह से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष संपर्क रखने वाले सभी लोगों की कुंडली बनाई और खंगाली जा रही है.

     रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news