दुमका: हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रही महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत

    दुमका: हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रही महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत

    दुमका(DUMKA): दुमका केंद्रीय कारा में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रही महिला कैदी आशा मिश्रा की मौत इलाज के दौरान फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में हो गई. वह हृदय की बीमारी से ग्रसित थी. गुरुवार की रात तबियत बिगड़ने पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. हत्या के मामले में बोकारो की अदालत ने वर्ष 2008 में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौप दिया गया. मृतका जगरनाथपुर के धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर एक की रहने वाली थी.

    कल रात में अचानक दर्द की शिकायत होने पर कैदी वार्ड में उसे भर्ती कराया गया. आज सुबह इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. भर्ती कराने के बाद जेल प्रबंधन ने घर वालों को सूचित कर दिया था. काराधीक्षक सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि महिला कैदी को बोकारो की अदालत ने वर्ष 2008 में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी. सजा के बाद हजारीबाग भेज दिया गया. वहां से प्रशासनिक दृष्टिकोण से वर्ष 2015 में केंद्रीय जेल दुमका भेज दिया. हृदय से संबंधित बीमारी होने की वजह से उनका रांची रिम्स में भी इलाज चला था.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news