बोकारो में एक महिला की संदेहास्पद हालात में मौत, मृतका के भाई ने गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस 

    बोकारो में एक महिला की संदेहास्पद  हालात में मौत, मृतका के भाई ने गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस 

    बोकारो (BOKARO): कहते हैं न कि माँ-बाप बड़े अरमानों के साथ अपनी बेटी का विवाह काफी धूमधाम से करते हैं. विवाह पश्चात बेटी भी आंखों में सपने संजोए अपने पति के साथ ससुराल आती है. बेटियां ससुराल आकर पति के घर को ही अपना घर मानकर वहीं रच-बस जाती है. ससुराल में किसी के सपने पूरे हो जाते हैं. तो किसी के जीवन मे कांटे उग आते हैं. ऐसा ही एक मामला बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड से सामने आय़ा है. जहां  बीते रात एक महिला की संदेहास्पद मौत होने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

    संदेहास्पद स्थिति में हुई महिला की मौत 

    बता दें कि तीन मासूम बच्चों की माँ व लालमोहन यादव की 29 वर्षीय पत्नी जिरवा देवी की मौत बीते देर रात संदेहास्पद स्थिति में हो गई. महिला की असमय मौत की खबर को सुनकर आस पड़ौस के लोगो की भीड़ मृतिका के घर के समक्ष जुट गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि पति लालमोहन यादव दैनिक मजदूर है. और उसकी पत्नी भी दूसरों के घरों में झाड़ू पोछा का काम कर अपने बच्चों का पेट पालती थी. बीते दो तीन दिनों से मृत्तिका के घर मे काफी लड़ाई झगड़े हो रहे थे. इस संबंध में पेटरबार के चिनियागढा निवासी सह मृतिका के भाई भोला यादव ने भी कहा है कि उसकी बहन की मौत गला दबाकर मारने से हुई है.उन्होंने पुलिस से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है.वहीं इस संबंध में मृतिका की सास ने बताया कि उसकी बहु ने घर के छत में लगे लोहे की रॉड के सहारे साड़ी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी है.

    पुलिस मामले की जांच में जुटी

    वहीं सूचना मिलते ही गोमियो पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है. फिलहाल पुलिस इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है.फिलहाल पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है.

    रिपोर्ट. संजय कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news